फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भाकियू ने किसानों की समस्या को लेकर किया प्रदर्शन

Tue, 28 Jun 2016 12:37 AM IST
ब्यूरो, अमर उजाला, जौनपुर
विज्ञापन
किसान समस्याओं को लेकर सतहरिया में प्रदर्शन करते लोगों को संबोधित करते भाकियू जिलाध्यक्ष।
विज्ञापन
औधोगिक क्षेत्र स्थित पेट्रोल पंप के पास भारतीय किसान यूनियन ने किसानों की समस्याओं को लेकर प्रदर्शन किया। पंचायत में धरना प्रदर्शन किया। किसान नेताओं का आरोप है कि भूमि अधिग्रहण के समय किसानों के परिजनों को नौकरी देने तथा सीडा क्षेत्र में आने वाले गांवों को बिजली सड़क व पानी की सुविधाएं उपलब्ध कराई
विज्ञापन


जाएगी। यह वादा सीडा मूल गई जो सीधे ही किसानों के साथ धोखा है। जिलाध्यक्ष राजनाथ यादव ने कहा सतहरिया मेन रोड पर लगभग 80 लोग जो औधोगिक क्षेत्र के पावर हाउस से कनेक्शन उसके शिलान्यास के समय सें लिये है। उसे किसी भी कीमत पर पूरा नहीं होने दिया जाएगा। उन्होंने चेतावनी दिया कि सीडा अपनी सीमा में रहे

उसे बिना किसानों की सहमति से एक इंच भी जमीन अधिग्रहण करने नहीं दिया जाएगा। पेय पदार्थ बनाने वाली फैैक्ट्ररियों व अन्य जलदोहन से पानी का स्तर नीचे गिरने से आस पास के गांवो में पानी संकट गहराता जा रहा है।
विज्ञापन


उन्होंने सीडा द्वारा नाला सफ ाई कराने तथा पेंट्रोल पंप से वनवारी के घर तक जल निकास के लिए नाली बनवाने की मांग की है। उन्होंने ने क्षेत्र के गांवों में जिन्हे ओलावृष्टि में राहत कोष से चेक नहीं दिया गया है। उन्हें देने तथा सरायरह चन्दा में कोटेदार द्वारा की जा रही धांधली की जांच करानेे की मांग की।

यादव ने कहा कि जो विषैला युक्त पानी नाली में फैक्ट्ररियों का बहता है उस पर रोक लगायी जाए। पंचायत में डीएम को संबोधित 10 सूत्री मांग पत्र पढ़ कर सुनायी गई। अध्यक्षता राजराम यादव तथा संचालन धर्मराज पटेल ने किया। इस मौके पर महादेव यादव, शिवप्रताप सिंह, बाबूराम पटेल, राजाराम मौर्य, उषापाल, राजदेव, संतलाल, राजबहादुर, राम किशोर, धनीराम, खलील, रामअवध आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें