किसानों की समस्याओं को लेकर भारतीय किसान यूनियन (अराजनैतिक) सोमवार को डीएम कार्यालय के बाहर धरना प्रदर्शन किया।
प्रदर्शन के बाद किसानों की विभिन्न समस्याओं से डीएम को अवगत कराया गया। समस्याओं का निस्तारण करने की मांग की । इस दौरान मुख्यमंत्री को संबोधित सात सूत्री ज्ञापन भी सौपा।
जिलाध्यक्ष राजनाथ यादव ने बताया कि बारीश व ओलावृष्टि के कारण रबी की फसलें नष्ट हो गई। जिससे किसानों की कमर टूट गई। इसके बाद किसानों की समस्याओं की अनदेखी की जा रही है।
उन्होंने कहा कि जिलाधिकारी को सौंपे गए पत्रक में बिजली का बढ़ा दर वापस लेने, उर्वरक व धान का बीज सस्ते दामों पर उपलब्ध कराने, मुआवजा वितरण में हो रही धांधली की जांच कराने, धान का क्रय मूल्य कम से कम तीन
हजार रुपये प्रति कुंतल की दर निर्धारित करने आदि मांगों को पूरा करने की मांग की गई है। ज्ञापन सौपने वालों में राजबली, सत्यप्रकाश गिरी, माताप्रसाद, शैलेश वर्मा, आरपी सिंह, शिवप्रताप सिंह, अछैबरनाथ, बाबूराम, समरजीत आदि रहे।