भाजपा नेता डा. हरेंद्र प्रताप सिंह के साथ पार्टी कार्यकर्ताओं के प्रतिनिधिमंडल ने डीएम से मुलाकात कर चार सूत्री ज्ञापन सौंपा। ज्ञापन में कहा कि गौराबादशाहपुर में नाबालिग के साथ हुए दुराचार के मामले का जांच कर दोषी लोगों के खिलाफ
कार्रवाई की जाए। त्रिलोचन बाजार में हुई हत्या की घटना का खुलासा किया जाए। बाजार में व्यापारियों की सुरक्षा के लिए पुलिस चौकी स्थापित की जाए। ज्ञापन देने वालों में डा. विजय चंद पटेल, रोहित सिंह, रविंद्रनाथ सिंंह, आनंद सिंह, मनोज मिश्र आदि शामिल थे।