फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तिरंगा यात्रा निकालकर गिनाईं उपलब्धि

Tue, 23 Aug 2016 01:26 AM IST
ब्यूरो, अमर उजाला, जौनपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
भारतीय जनता पार्टी कार्यकर्ताओं ने तिरंगा यात्रा निकालकर लोगों को केंद्र सरकार की उपलब्धियां गिनाईं। विजय सिंह विद्यार्थी के नेतृत्व में नगर के पंचहटिया तिराहे से खेतासराय तक बाइक रैली निकाली गई। भारत माता की जय, वंदे मातरम के नारे के साथ क्षेत्र का भ्रमण किया। यात्रा का शुभारंभ सुशील उपाध्याय जिलाध्यक्ष और सांसद केपी सिंह ने किया। इस अवसर पर सुरेंद्र सिंह, ओमकार सिंह , शिव यादव , दिलीप गुप्ता अभिषेक पाठक , डा. संजय पांडेय, डा. आरएन सिंह, डा. देवेश सिंह, अजय सिंह, प्रदीप सिंह, ठाकुर प्रसाद सिंह, जगदीश सिंह, मनोज मौर्या, प्रदीप यादव, शौरभ यादव, आकाश राठौर, सिकंदर, आरिफ  मौजूद रहे। 
विज्ञापन


उधर मलह्नी विधानसभा क्षेत्र में पूर्व प्रत्याशी प्रमोद यादव की देखरेख में तिरंगा यात्रा निकाली गई। सिकरारा के लाला बाजार से शुरू होकर फतेगंज में खत्म हुई। यात्रा के प्रभारी नीरज गुप्त ने कहा कि आजादी दिलाने जिन शहीदों ने बलिदान दिया है उनके  कुर्बानी को कभी भुलाया नहीं जा सकता। पूर्व प्रत्याशी प्रमोद यादव ने कहा कि यात्रा का उद्देश्य जनता को सरकार की उपलब्धियों का बताना है। हमारी जिम्मेदारी है कि जनता के बीच जा सरकार की नीतियों को बताएं। स्वतंत्रता दिवस पर केराकत के एक स्कूल में जिस तरह से देश विरोधी नारे लगाए गए वह चिंता का विषय है।

 जिलाध्यक्ष सुशील उपाध्याय ने तिरंगा यात्रा के महत्व पर विस्तार से प्रकाश डाला। कहा कि यात्रा का समापन 23 अगस्त को होगा। जिसमें जिले भर के पदाधिकारी हिस्सा लेंगे। इस मौके पर रवींद्र कुमार, खुशहाल, शिवशंकर तिवारी, घनश्याम यादव, श्रवण यादव, मनीष सिंह, अमरनाथ, अरुण कुमार मिश्र आदि मौजूद थे। 
विज्ञापन

सतहरिया:  मृत्युंजय प्रताप सिंह के नेतृत्व में मुंगराबादशाहपुर में तिरंगा यात्रा निकाली गई। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के द्वारा किए जा रहे विकास कार्यों को जनता के बीच रखा। इस मौके पर राजीव केशरी राजेश श्रीवास्तव अरूण कुमार सिंह ओम प्रकाश विन्द भरत तिवारी अतुल तिवारी व संतोष कुमार सिंह आदि थे।े
विज्ञापन

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें