जौनपुर। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर पाकिस्तान के विदेश मंत्री बिलावल भुट्टो द्वारा की गई टिप्पणी से नाराज भाजपा कार्यकर्ताओं ने शनिवार को विदेश मंत्री का पुतला फूंका। कहा कि पाक के विदेश मंत्री को अपनी इस हरकत के लिए माफी मांगनी चाहिए।
मड़ियाहूं में भाजपा कार्यकर्ताओं ने जिलाध्यक्ष मछलीशहर रामविलास पाल के नेतृत्व में राम जानकी मंदिर में बैठक कर पाकिस्तान के विरोध में नारेबाजी की। कोतवाली के सामने गांधी तिराहे पर बिलावल भुट्टो का पुतला फूंका। उनके बयान की निंदा करते हुए कहा कि आतंकियों को संरक्षण देने वाला पाकिस्तान अपनी हरकतों से बाज नहीं आ रहा है।
पूर्व जिलाध्यक्ष ब्रह्मदेव मिश्र, डॉ. श्याम दत्त दुबे, परमजीत सिंह, रवि शंकर दुबे ,मनोज चौरसिया,अनिल दुबे, संतोष गुप्ता, अखिल प्रताप सिंह, विनोद निगम आदि मौजूद रहे। जलालपुर में रेलवे फाटक के पास पाकिस्तान के विदेश मंत्री बिलावल भुट्टो का भाजपा कार्यकर्ताओं ने पुतला फूंका। कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी व भारत सरकार को लेकर की गई टिप्पणी करने की हरकत से पाक बाज नहीं आ रहा है। इस मौके पर रणविजय सिंह, उपेंद्र सिंह, विपिन मिश्रा, धीरेंद्र सिंह , सुशील निषाद, सौरभ गुप्ता, किशन मिश्रा, किशन सिंह, अजित शर्मा, अमित सोनकर, लालजी निषाद आदि उपस्थित रहे।