2ृ- पश्चिम बंगाल में आयीं प्राकृतिक आपदा अफ़्फ़ान के पीड़ितों के लिए भेजे जा रहे खाद्दयान लदे ट्र?
- फोटो : JAUNPUR
जौनपुर। चक्रवाती तूफान अफ्फान से पश्चिम बंगाल में हुई क्षति से प्रभावित परिवारों की मदद के लिए भाजपाइयों ने एक ट्रक खाद्य सामग्री जिले से भेजा। भाजपा प्रदेश नेतृत्व के आह्वान पर एकत्रित चावल, गेहूं, दाल, तेल आदि सामग्री से लदी ट्रक को जिलाध्यक्ष पुष्पराज सिंह ने रवाना किया। इस मौके पर जिला उपाध्यक्ष सुरेंद्र सिंघानिया, जिला महामंत्री सुशील मिश्र, पीयूष गुप्ता, जिला मंत्री अभय राय, जिला मंत्री रविंद्र सिंह, भूपेंद्र पांडेय, आमोद सिंह, प्रमोद प्रजापति, इंद्रसेन सिंह, अनिल गुप्ता आदि मौजूद रहे।