फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jaunpur News: भाजपा विधायक ने लगाई 14 हजार फीट की ऊंचाई से छलांग

विज्ञापन
विज्ञापन
जौनपुर। बदलापुर से भाजपा विधायक रमेश चंद्र मिश्रा आए दिन चर्चा में रहते हैं, इस बार वह दुबई में स्काई डाइविंग कर खूब सुर्खियां बटोर रहे हैं। दरअसल उन्होंने रविवार को अपने सोशल मीडिया पर एक वीडियो अपलोड किया है, जो खूब वायरल हो रहा है। जिसमें वह दुबई में 14 हजार फीट की ऊंचाई पर जहाज से कूदते हुए दिखाई पड़ रहे हैं। वह कह रहे हैं कि डर के आगे जीत है, उन्होंने ऊंचाई से कूदकर मौत के डर को खत्म किया है। विधायक रमेशचंद्र मिश्रा दुबई की यात्रा के दौरान 27 सितंबर 2023 को दुबई के मशहूर पान जुबेरा बीच से स्काई डाइविंग के लिए कूदे। वीडियो में दिख रहा है कि वह अपने गाइड माइकल के साथ बेल्ट से बंधे हैं और सामने कैमरामैन जॉनसन सारी गतिविधि को रिकार्ड कर रहा है। कूदने के बाद हवा में ही वह बोलते हैं कि वेरी गुड, डर के आगे जीत है, मैंने कर दिखाया। लोग कहते थे कि मैं स्काई डाइविंग नहीं कर सकता, मैंने कर दिखाया। फिर नीचे उतरने पर उन्होंने अपने गाइड माइकल व कैमरामैन जॉनसन को धन्यवाद दिया। कहा कि आपने मेरे अंदर से मौत के डर को खत्म किया। बातचीत में विधायक रमेशचंद्र मिश्रा ने बताया कि यह मेरे जीवन का सबसे सुंदर, अच्छा व अद्भुत पल था। इस दौरान मेरी सुरक्षा में दो साथी लगे रहे। हम सभी के पास कुल तीन पैराशूट थे। विधायक ने दावा किया कि यूपी का इकलौता विधायक हूं जो इतनी ऊंचाई से कूदा हूं। यह साहस वाला कार्य अगर कोई करता तो निश्चित तौर सोशल मीडिया पर वायरल जरूर होता।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें