फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रविकिशन के आने से भ्ााजपा कार्यकर्ता गदगद

Mon, 20 Feb 2017 12:52 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, जौनपुर
विज्ञापन
ravi kishan - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
फिल्म जगत में अपने अभिनय का लोहा मनवा चुके अभिनेता रविकिशन शुक्ल के भाजपा में शामिल होने की सूचना मिलते ही भाजपा के स्थानीय कार्यकर्ताओं ने खुशी का इजहार किया। 2014 के लोकसभा चुनाव में रविकिशन जौनपुर सीट से कांग्रेस के टिकट पर चुनाव लड़े थे।
विज्ञापन


जिले के केराकत विकास खंड के बराई बिसुई गांव निवासी पंडित श्यामनारायण शुक्ल की चौथी संतान के रूप में 1969 में जन्मे रविकिशन पहले पुलिस इंस्पेक्टर बनना चाहते थे लेकिन अपने अभिनय के बल पर उन्होंने भोजपुरी फिल्म और बालीवुड में अपनी अलग पहचान बना ली।

वर्ष 2007 के यूपी विधानसभा चुनाव और 2009 के लोकसभा चुनाव में यूपी और बिहार में उन्होंने कांग्रेस के लिए प्रचार किया था। 2014 के लोकसभा चुनाव में रविकिशन जौनपुर लोकसभा सीट से कांग्रेस के टिकट पर चुनाव लड़े थे। लेकिन उन्हे बुरी तरह पराजय का सामना करना पड़ा था। रविकिशन को महज 42759 मत मिले थे। जबकि 367149 मत पाकर भाजपा के केपी सिंह सांसद चुने गए थे। रविकिशन के पिता श्यामनारायण और उनकी माता जड़ावती देवी घर पर रहते हैं।
विज्ञापन


लेकिन इन दिनों दोनों  मुंबई में हैं। घर पर ताला लगा है। रविकिशन के बड़े भाई रामकिशन फिल्म सिटी में काम करते हैं। दूसरे भाई रमेश मुंबई में किराना की दूकान चलाते हैं। तीसरे नंबर पर बहन रेखा शुक्ला, चौथे पर रविकिशन और पांचवें नंबर पर दूसरी बहन सुनीता शुक्ला हैं। वह अब तक  24 से अधिक हिंदी फिल्मों और 350 से अधिक भोजपुरी फिल्मों में काम कर चुके हैं। दूरभाष पर हुई बातचीत में रविकिशन ने कहा कि पीएम मोदी की नीतियों से प्रभावित होकर भाजपा की सदस्यता ग्रहण की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें