फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jaunpur News: नारी शक्ति के सम्मान में भाजपाइयों ने भरी हुंकार

विज्ञापन
चंदवक, नारी शक्ति वंदन अधिनियम के समर्थन में भाजपा महिला मोर्चा की जनाक्रोश रैली स्रोत संवाद
विज्ञापन
मुंगराबादशाहपुर। नगर के भगत सिंह वार्ड स्थित सूर्य कुंड सरोवर के तट पर बुधवार को चेयरमैन कपिल मुनि उमर वैश्य के नेतृत्व में जन आक्रोश महिला सम्मेलन का आयोजन हुआ। भारतीय जनता पार्टी के बैनर तले आयोजित इस सम्मेलन में मातृशक्ति ने अपनी बुलंद आवाज से आगामी राजनैतिक दिशा तय करने का संकल्प लिया। महिला आरक्षण और उनके अधिकारों के प्रति भाजपा की प्रतिबद्धता दोहराई गई। सम्मेलन के मुख्य अतिथि एवं नगर पालिका के चेयरमैन कपिल मुनी उमर वैश्य ने उपस्थित लोगों को संबोधित करते हुए कहा कि भाजपा सदैव महिलाओं के सम्मान और स्वावलंबन के लिए मैदान में खड़ी है। उन्होंने महिला बिल पास न होने की बाधाओं के संदर्भ में विपक्षी दलों के रवैये की कड़े शब्दों में निंदा की। उन्होंने जोर देकर कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में नारी शक्ति को राष्ट्र निर्माण की मुख्यधारा से जोड़ने का जो संकल्प लिया गया है, उसे कोई भी अवरोध रोक नहीं सकता। इस अवसर पर वक्ताओं ने केंद्र व प्रदेश सरकार द्वारा महिलाओं के लिए चलाई जा रही कल्याणकारी योजनाओं पर प्रकाश डाला और आह्वान किया कि घर-घर जाकर भाजपा की रीति-नीति से लोगों को अवगत कराएं। इस अवसर पर किरन मौर्या, सुनीता सरोज, पद्मा केशरी, मीना पटेल,आशा मौर्या,सरोजा मौर्या सहित भाजपा कार्यकर्ता एवं पदाधिकारी मौजूद रहे। कार्यक्रम का संचालन दुर्गेश दुबे ने किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें