फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भाजपाइयों ने जीत पर मनाया जश्न, कहा- ऐतिहासिक प्रदर्शन : सुशासन और विश्वास की है जीत

विज्ञापन
भाजपा के पार्टी कार्यालय पर पटाखे फोड़कर जश्न मनाते कार्यकर्ता। संवाद 
विज्ञापन
जौनपुर। पश्चिम बंगाल और असम में प्रचंड जीत पर सोमवार को भाजपाजनों ने जश्न मनाया। भारतीय जनता पार्टी के कार्यालय पर जिलाध्यक्ष अजीत प्रजापति के नेतृत्व में पटाखे फोड़कर जीत की खुशियां मनाई गईं। कार्यकर्ताओं ने एक दूसरे को मिठाई भी खिलाई। खेल और युवा कल्याण मंत्री गिरीश चंद्र यादव ने कहा कि पांच राज्यों के विधानसभा चुनाव के नतीजों ने यह स्पष्ट कर दिया है कि देश की जनता का प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व और विकासवाद की राजनीति पर अटूट विश्वास है। भारतीय जनता पार्टी ने पश्चिम बंगाल में ऐतिहासिक बहुमत प्राप्त कर 15 वर्षों के कुशासन को समाप्त किया है। असम में विकास की हैट्रिक लगाकर नया कीर्तिमान स्थापित किया है। जिला महामंत्री पीयूष गुप्ता, जिला महामंत्री संदीप तिवारी, जिला महामंत्री अजय सिंह, जिला उपाध्यक्ष पंकज मिश्रा ने कहा कि द्रविड़ राजनीति के गढ़ में भाजपा ने न केवल अपना वोट शेयर बढ़ाया है, बल्कि सीटों की संख्या में भी महत्वपूर्ण वृद्धि कर सिद्ध कर दिया है कि पार्टी अब तमिलनाडु के भविष्य की एक प्रमुख आवाज है। इस अवसर पर परविंदर चौहान, नीरज मौर्य, अमित श्रीवास्तव, देवी प्रसाद सिंह, राजकेशर पाल, धर्मेंद्र मिश्र, राजेश गुप्ता आदि उपस्थित रहे। शाहगंज : भाजपा कार्यकर्ताओं ने उत्साह के साथ जश्न मनाया। जेसीज चौक पर आयोजित कार्यक्रम में कार्यकर्ताओं ने जमकर नारेबाजी की और एक-दूसरे को मिठाई खिलाकर खुशी जाहिर की। भाजपा जिला उपाध्यक्ष विनय सिंह और मंडल अध्यक्ष चिंताहरण शर्मा के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने पटाखे फोड़े और जीत का जश्न मनाया। इस मौके पर पूर्व नपा चेयरमैन गीता जायसवाल, नामित सभासद स्याम जी गुप्ता, अल्का गुप्ता, बेचन सिंह, रामलीला अध्यक्ष घनश्याम जायसवाल, सुशील सेठ बागी, अक्षत अग्रहरि, समेत समस्त भाजपा कार्यकर्ता उपस्थित रहे। बरसठी : भाजपा मंडल अध्यक्ष मुकेश सिंह के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने पटाखे फोड़े, मिठाइयां बांटी। इस मौके पर कार्यक्रम में मंडल महामंत्री जितेंद्र दुबे, अजय सिंह, सीमांत सिंह, लालचंद गुप्ता, राहुल मोदनवाल, अरविंद जायसवाल, रतन श्रीवास्तव आदि मौजूद रहे।

भाजपा के पार्टी कार्यालय पर पटाखे फोड़कर जश्न मनाते कार्यकर्ता। संवाद 

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें