फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भाजपा जिला प्रभारी ने की बैठक, कहा- विजय संकल्प के साथ पंचायत चुनाव में जुट जाएं कार्यकर्ता

विज्ञापन
करंजाकला में पंचायत चुनाव के लिए भाजपा आयोजित बैठक में उपस्थित जिला प्रभारी राकेश त्रिवेदी। - फोटो : JAUNPUR
विज्ञापन
जौनपुर। भाजपा के जिला प्रभारी व पार्टी के पूर्व प्रदेश उपाध्यक्ष राकेश त्रिवेदी ने पंचायत चुनाव में जीत के लिए कार्यकर्ताओं से संवाद किया। करंजाकला और खेतासराय में बैठक कर पार्टीजनों की शिकायतें सुनी। सरकार के संदेश को लेकर जन-जन तक पहुंचने को प्रेरित किया।
विज्ञापन

करंजाकला में राज्यमंत्री गिरीश चंद्र यादव के प्रतिनिधि अजय सिंह के आवास और खेतासराय में आदर्श कन्या विद्यालय में दोनों मंडल की अलग-अलग बैठक हुई। जिला प्रभारी ने कहा कि कार्यकर्ता त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव के लिए अभी से तैयार हो जाएं। विजय के संकल्प को लेकर चुनाव की तैयारी करने की जरूरत है। कार्यकर्ता पार्टी की रीढ़ होते हैं। वे आम आदमी के घर तक पहुंच रखते हैं। इसलिए वह लोगों को पार्टी और सरकार की नीतियों की बेहतर जानकारी दे सकते हैं।
गांव-गांव जाकर प्रदेश व केंद्र सरकार की योजनाओं की जानकारी जन-जन तक पहुंचाएं। इसके पहले जिला प्रभारी का जिले में प्रथम आगमन पर जगदीशपुर रेलवे क्रासिंग पर भाजयुमों जिला अध्यक्ष दिव्यांशु सिंह के नेतृत्व में युवा मोर्चा के कार्यकर्ताओं ने स्वागत किया। डाक बंगले पर जिलाध्यक्ष पुष्पराज सिंह, जिला महामंत्री सुशील मिश्रा, पीयूष गुप्ता ने अंग वस्त्र और स्मृति चिन्ह भेंट किया। इस मौके पर जिला उपाध्यक्ष सुरेंद्र सिंघानिया, अमित श्रीवास्तव, सुनील तिवारी, संतोष सिंह, जिला मंत्री राजू दादा, अवधेश यादव, राज पटेल, उमाशंकर सिंह, संदीप सरोज, विजय लक्ष्मी साहू, ब्रम्हेश शुक्ला, नीरज सिंह, विनय सिंह, श्याम मोहन अग्रवाल, रंजना सिंह, शिव गोविंद साहू, श्रीकृष्ण पांडेय, महेंद्र शुक्ला, आमोद सिंह, विनीत शुक्ला, प्रकाश शुक्ला आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें