फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jaunpur News: कांग्रेस के विरोध में भाजपा ने निकाला मशाल जुलूस

विज्ञापन
मसाल जुलूस निकालते भाजपा कार्यकर्ता। संवाद
विज्ञापन
मड़ियाहूं। कांग्रेस की ओर से राष्ट्रीय गीत वंदे मातरम के कथित अपमान के विरोध में रविवार की शाम को भाजपा कार्यकर्ताओं ने मशाल जुलूस निकालकर प्रदर्शन किया। भारतीय जनता युवा मोर्चा के जिलाध्यक्ष के नेतृत्व में निकला जुलूस श्रीराम-जानकी मंदिर परिसर से शुरू होकर नगर के विभिन्न मार्गों से होते हुए महात्मा गांधी तिराहे पर पहुंचकर समाप्त हुआ। इस दौरान कार्यकर्ताओं ने कांग्रेस के खिलाफ नारेबाजी करते हुए राष्ट्रीय गीत के सम्मान और राष्ट्रभक्ति के मुद्दे पर अपना विरोध जताया। कार्यकर्ताओं ने कहा कि राष्ट्रगीत का सम्मान प्रत्येक नागरिक की जिम्मेदारी है। इसके अपमान को किसी भी स्थिति में स्वीकार नहीं किया जा सकता। जुलूस में मंडल अध्यक्ष राजेश जायसवाल, चंदन केसरी, राजेश सिंह, रविंद्र तिवारी, सरदार गब्बर सिंह सहित बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें