मुंगराबादशाहपुर। मुंगराबादशाहपुर विधानसभा के पुदद्दन राम पटेल प्राथमिक विद्यालय चक मलहथा गांव में अपना दल कमेरावादी पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष डॉ.सीएल पटेल ने पार्टी कार्यकर्ताओं और पदाधिकारियों के साथ समीक्षा बैठककर लोकसभा चुनाव की तैयारियों का जायजा लिया।
जिले की सीमा में प्रवेश करते ही जिलाध्यक्ष रामचंद्र पटेल, व्यापार मंच के प्रदेश अध्यक्ष अखिलेश राय व कार्यकर्ताओं ने प्रदेश अध्यक्ष का माला पहनाकर स्वागत किया। प्रदेश अध्यक्ष डाक्टर सीएल पटेल ने कहा कि आगामी 2024 के लोकसभा चुनाव में अपना दल कमेरावादी पार्टी इंडिया गठबंधन का एक हिस्सा है जिससे वह प्रदेश की समस्त 80 सीटों पर इंडिया गठबंधन के प्रत्याशी का समर्थन के साथ पार्टी प्रत्याशी को जीताने का काम करेगा और माता कृष्णा पटेल व बहन पलवी पटेल के हाथों को मजबूत करेगा। व्यापार मंच के प्रदेश अध्यक्ष अखिलेश राय ने कहा कि संगठन को बूथ स्तर तक पहुंचा करके आगामी लोकसभा चुनाव में हर बूथ पर हमारे दल का सच्चा सिपाही वोट डलवाने का काम करेगा। प्रदेश सचिव दीनानाथ सरोज ने कहा कि भाजपा की सरकार 2024 में हर हाल में जा रही है। जिलाध्यक्ष रामचंद्र पटेल ने पार्टी कार्यकर्ताओं से एकजुट होकर इंडिया गठबंधन के लिए काम करने आग्रह किया। इस अवसर पर हरि प्रसाद सरोज, रणबहादुर यादव, रामचंद्र लखपति, मोनू, राम नेवाज, इंद्र बहादुर, तीर्थ राज सरोज, बद्री पटेल, हेमा, विनीता पटेल आदि मौजूद रहे। अध्यक्षता दूधनाथ पटेल व संचालन रवींद्र सिंह पटेल ने किया।