गरियांव बाजार में जनसभा करते कांग्रेसजन। कांग्रेस
मुंगराबादशाहपुर। कांग्रेस के राष्ट्रीय सचिव प्रयाग जोन के प्रभारी पूर्व मंत्री राजेश तिवारी ने कहा कि केंद्र सरकार गरीबी की जगह गरीबों को ही खत्म कर निरंकुशता और तानाशाही नीतियों को लागू कर संविधान को समाप्त कर रही है। क्षेत्र के गरियांव बाजार में मंगलवार को मनरेगा बचाओ संग्राम सभा में उन्होंने कहा कि सरकार को गरीबों की चिंता नहीं है। पूंजीपति मित्रों को लाभ पहुंचाने का काम हो रहा है। उन्होंने कहा कि मनरेगा ग्रामीण क्षेत्रों में गरीबों, मजदूरों और महिलाओं को गारंटी के तहत गांवों में ही रोजगार देने के लिए एक क्रांतिकारी कदम था। भाजपा सरकार उद्योगपतियों के इशारे पर मनरेगा कानून खत्म कर गरीब मजदूरों का शोषण करना चाहती है। कांग्रेस के जिलाध्यक्ष डॉ. प्रमोद कुमार सिंह ने कहा कि भाजपा और संघ राष्ट्रपिता महात्मा गांधी के नाम से नफरत करती है, गांधी का नाम मिटाने के लिए ही मनरेगा को समाप्त किया जा रहा है। ग्राम पंचायतों की स्वतंत्रता और गरीबों का अधिकार छीनकर गांवों में ठीकेदारी प्रथा को लागू कर कानूनी रूप से भ्रष्टाचार को बढ़ावा देने के लिए मोदी सरकार ने वीबी जीरामजी के नाम से नया कानून लाई है। जन समूह से हांथ उठा कर संकल्प लिया कि मनरेगा कानून बहाल होने तक कांग्रेस पार्टी का आंदोलन चलता रहेगा। सभा को मनरेगा बचाओ संग्राम के कोआर्डिनेटर डाॅ. राकेश मिश्रा मंगला, देवराज पांडेय, शेर बहादुर सिंह ने भी संबोधित किया।