भाजपा के पूर्व प्रदेश मंत्री जगत नारायण दूबे ने कहाकि आगामी विध्ाान सभा चुनाव में प्रदेश में भाजपा सरकार सत्ता में आएगी। जनसंघ के संस्थापक डा. श्यामाप्रसाद का सपना पूरा हुआ है।
प्रधानंमत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश संगठित और मजबूत हुआ है। नगर इकाई की ओर से शाही पुल के पास आयोजित महासंपर्क अभियान और नुक्कड़ सभा में उन्होंने कार्यकर्ताओं से एक जुट होकर काम करने की आपील की।
जिलाध्यक्ष हरिश्चंद्र सिंह संपर्क प्रमुख नीरज सिंह ने अभियान को सफल बनाने की सहयोग की। इस मौके पर 262 लोगों ने सदस्यता की पुष्टि कराई।
कार्यक्रम में नगर अध्यक्ष राजेश श्रीवास्तव बच्चा भईया, मनीष सेठी, मेनका सिंह, दीप चंद्र, राम सूरत मौर्य, आशीष गुप्त आदि मौजूद थे। संचालन राजवीर दुर्गवंशी ने किया।