केराकत कोतवाली क्षेत्र की थानागद्दी पुलिस चौकी पर एक युवक से कथित मारपीट और 30 हजार रुपये की उगाही का मामला तूल पकड़ा। भाजपा पदाधिकारियों का प्रतिनिधि मंडल मंगलवार को क्षेत्राधिकारी अजय कुमार राय से मुलाकात किया। साथ ही मामले में निष्पक्ष कार्रवाई की मांग की है। धीरज शुक्ला ने आरोप लगाया कि पुलिस ने उन्हें चौकी पर ले जाकर मारपीट की और 30 हजार रुपये की अवैध वसूली की। वीडियो जारी होने के बाद मामला चर्चा में आया और पुलिस अधीक्षक सिटी कार्यालय ने भी इसका संज्ञान लिया। वीडियो वायरल होने के बाद धीरज को चौकी बुलाया गया और उन पर मामला खत्म करने का दबाव बनाया गया। भाजपा नेता दिलीप सोनकर ने चेतावनी दी कि एक सप्ताह में कार्रवाई न होने पर वे मामले को ऊपर तक ले जाएंगे। क्षेत्राधिकारी ने बताया कि मामले की निष्पक्ष जांच कराई जा रही है और नियमानुसार कार्रवाई होगी।