विधान परिषद चुनाव के नामांकन के आखिरी दिन सोमवार को भाजपा प्रत्याशी सतीश सिंह और निर्दल के रूप में विपिन दुबे ने नामांकन दाखिल किया। एमएलसी चुनाव के लिए नामांकन दाखिल करने वालों की संख्या अब 06 हो
गई है। हालांकि प्रत्याशियों की असली तस्वीर 18 फरवरी को नामांकन वापसी के बाद साफ होगी। सोमवार को भाजपा प्रत्याशी सतीश सिंह पार्टी के जिला कार्यालय से भारी जुलूस के साथ नामांकन दाखिल करने कलेक्ट्रेट पहुंचे।
उनके साथ सांसद डा. केपी सिंह, जिलाध्यक्ष सुशील उपाध्याय, मनीष शुक्ला, पूर्व सांसद विद्या सागर सोनकर, पूर्व विधायक सुरेंद्र प्रताप सिंह, बांकेलाल सोनकर, शशि मौर्या, कमला सिंह, दीपचंद्र राम, डा. हरेंद्र सिंह, पूर्व जिलाध्यक्ष
अशोक सिंह, ब्रह्मदेव मिश्रा, ईश्वर देव सिंह, अशोक श्रीवास्तव, हरिश्चंद्र सिंह, सरदार सिंह, दिनेश सिंह बब्बू, संतोष सिंह सोलंकी, ओमप्रकाश जायसवाल, रघुराज सिंह, जयबाबा सिंह, अनीता रावत, राजेश श्रीवास्तव बच्चा, अभय राय,
आशीष गुप्ता, जनार्दन सिंह, मनोज दुबे, सत्या सिंह आदि मौजूद थे। विपिन दुबे ने निर्दल प्रत्याशी के रूप में नामांकन दाखिल किया। उनके साथ कांग्रेस के जिलाध्यक्ष इंद्रभुवन सिंह समेत पार्टी के अन्य कार्यकर्ता मौजूद थे।
कांग्रेस ने एमएलसी चुनाव में कोई प्रत्याशी नहीं उतारा है लेकिन जिला कमेटी ने विपिन को समर्थन जरूर दिया है। 16 फरवरी को नामांकन पत्रों की जांच की जाएगी और 18 को कोई भी अपना नामांकन वापस ले सकेगा। मतदान 03 मार्च को सुबह 08 बजे से 04 बजे के बीच होगा मतगणना 06 मार्च को होगी।