सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बीरीबारी डोभी को साल 2023-24 के कायाकल्प अवार्ड में प्रदेश में 10वां स्थान मिला है। इस उपलब्धि पर परिसर में समारोह आयोजित कर स्वास्थ्य कर्मियों को सम्मानित किया गया।चिकित्सा अधीक्षक डाॅ. जितेंद्र कुमार गुप्ता ने मुख्य चिकित्सा अधिकारी, अपर मुख्य चिकित्सा अधिकारी, जिला कार्यक्रम प्रबंधन इकाई, मंडली क्वालिटी सलाहकार, जनपदीय क्वालिटी सलाहकार को अंगवस्त्रम व मोमेंटो देकर सम्मानित किया। मुख्य चिकित्सा अधिकारी ने सामुदायिक स्वास्थ्य डोभी के कायाकल्प योजना में सहयोग प्रदान करने के लिए अधिकारियों एवं कर्मचारियों को पुरस्कृत किया गया। सीएमओ डाॅ. लक्ष्मी सिंह ने कहा कि अधिकारियों एवं स्वास्थ्य कर्मियों की कर्मठता से कायाकल्प अवार्ड में प्रदेश में स्थान मिला है।