मीरगंज। मीरपुर गाँव में पेय जल परियोजना के तहत लगाई गयी पानी की टंकी का बिल प्रति कनेक्शन पचास रुपया लगेगा। इसके लिए बीडीओ मछलीशहर ने ग्रामीणों के साथ बैठक कर जानकारी दी। मीरपुर गांव में पेय जल परियोजना के तहत पानी की टंकी लगाई गइ4 है। जिसके तहत 471 लोगों को पानी की सप्लाई का कनेक्शन दिया गया है। एक साल बिल में भ्रांतियों के कारण कोई बिल जमा नहीं कर रहा था। पिछली बैठक में सीडीओ ने तीस रुपये निर्धारित किया था। जिसे बाद मे जिलाधिकारी ने पचास रुपये निर्धारित किया था। जिससे असमंजस की स्थित के कारण ग्रामीण बिल जमा नहीं कर रहे थे। इसे देखते हुए बीडीओ राजन राय गांव में बैठक करके उन्हें जानकारी दी। बैठक मे ग्राम बिकास अधिकारी प्रभात कुमार व ग्राम प्रधान नीलम गौतम मौजुद रही।