फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jaunpur News: घर लौट रहे बाइक सवार आमने-सामने भिड़े, एक की मौत, दूसरे की हालत गंभीर

विज्ञापन
फाइल फोटो- -लक्ष्मण
विज्ञापन
सुइथाकला। सरपतहा थाना क्षेत्र के त्रिकौलिया-अखंडनगर मार्ग पर बरौत नहर के पास रविवार की सुबह 11 बजे दो बाइकों की आमने-सामने टक्कर हो गई। हादसे में बाइक सवार भटौली निवासी लक्ष्मण (38) की मौत हो गई, जबकि राजधरपुर निवासी बाइक सवार अवनीश कुमार घायल हो गए। उनका जिला अस्पताल में उपचार चल रहा है। थानाध्यक्ष रामाश्रय राय ने बताया कि लक्ष्मण रविवार सुबह किसी काम से बाइक से अपने घर भटौली से सरायमोहिउद्दीनपुर जा रहे थे। वहीं, अवनीश यादव सरायमोहिउद्दीनपुर से बाइक से अपने घर राजधरपुर लौट रहे थे। बरौत नहर के पास पहुंचने पर लक्ष्मण नहर की पटरी से अचानक बाइक लेकर मुख्य सड़क पर आ गए। इसी दौरान सामने से आ रही अवनीश की बाइक से उनकी टक्कर हो गई। टक्कर इतनी तेज थी कि दोनों बाइक सवार सड़क पर गिर गए। सूचना पर पहुंची पुलिस और स्थानीय लोगों ने दोनों घायलों को उपचार के लिए राजकीय पुरुष अस्पताल भेजा। लक्ष्मण की अस्पताल पहुंचने से पहले रास्ते में ही मौत हो गई।

फाइल फोटो- -लक्ष्मण

फाइल फोटो- -लक्ष्मण

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें