फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jaunpur News: सड़क पार कर रहे साइकिल सवार को बाइक ने मारी टक्कर, मौत

विज्ञापन
फाइल फोटो मृतक जसीर अहमद
विज्ञापन
मुंगराबादशाहपुर। नारायणडीह गांव निवासी साइकिल दुकानदार की मंगलवार की रात में सड़क पार करने के दौरान दुर्घटना में मौत हो गई। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। थानाध्यक्ष गजानंद चौबे ने बताया कि बाइक को कब्जे में ले लिया गया है। चालक भी पुलिस हिरासत में हैं। प्रयागराज मार्ग सार्वजनिक इंटर कॉलेज के पास जसीर अहमद मंसूरी (70) की साइकिल की दुकान है। मंगलवार की रात में वह सड़क पार कर रहे थे। इसी दौरान तेज रफ्तार बाइक सवार ने उन्हें टक्कर मार दी। हादसे में जसीर अहमद घायल होकर सड़क पर गिर पड़े। दुर्घटना के बाद आसपास के लोगों ने उन्हें उपचार के लिए मुंगराबादशाहपुर पीएचसी ले गए। डॉक्टरों ने उपचार शुरू किया। लेकिन कुछ देर बाद उनकी मौत हो गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें