फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jaunpur News: रेलवे ट्रैक पर बाइक का फंस गया स्टैंड, ट्रेन की चपेट में आने से युवक की मौत

विज्ञापन
इसी अवैध क्रासिंग पर हुई घटना। संवाद
विज्ञापन
चंदवक (जौनपुर)। थानाक्षेत्र के पूरनपुर गांव के समीप सोमवार की देर शाम बाइक सवार की ट्रेन की चपेट में आने से मौत हो गई। वह पिलर संख्या 107 के पास बनी अवैध क्रॉसिंग को पार कर रहा था। उसी समय बाइक का स्टैंड रेलवे ट्रैक में फंस गया। इसके बाद वह गिर पड़ा और ट्रेन की चपेट में आ गया। करीब डेढ़ महीने पूर्व युवक की शादी हुई थी। थून्ही गांव निवासी रोहित कुमार (26) सोमवार को अपनी बाइक से बाजार गया था। शाम करीब सात बजे घर लौट रहा था। पूरनपुर गांव के समीप रेलवे ट्रैक पार कर रहा था। इसी दौरान बरौनी-गोंदिया एक्सप्रेस (अप) की चपेट में आने से उसकी मौत हो गई। घटना की जानकारी लगभग आधे घंटे बाद परिजनों को हुई। स्थानीय लोगों के मुताबिक घटनास्थल पर रेलवे क्रॉसिंग न होने के कारण अन्य लोगों की तरह रोहित भी रेलवे ट्रैक पार कर रहा था। इसी दौरान उसके बाइक का स्टैंड पटरी में फंस गया। इससे हादसा हो गया। चंदवक थाना प्रभारी निरीक्षक सत्य प्रकाश सिंह ने बताया कि स्टेशन अधीक्षक से सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। रोहित के पिता की मौत पहले हो चुकी है। रोहित ही परिवार की जिम्मेदारी संभाल रहा था। वह पुणे में आटा चक्की के एक कारखाने में नौकरी करता था। उसकी शादी इसी साल 16 नवंबर को पूजा के साथ हुई थी। वह मकर संक्राति के बाद वापस पुणे जाने की तैयारी में था। पति की मौत के बाद पत्नी बेसुध हो गई है। हादसे के बाद भी लोग अवैध ढंग से चल रहीं रेलवे क्रॉसिंगों से आवागमन कर रहे हैं। उन्हें रोकने टोकने वाला कोई नहीं हैं। माना जा रहा है कि जिस हिसाब से मौके की स्थिति है, वहां क्रॉसिंग न बनाई गई तो कभी भी बड़ा हादसा हो सकता है।

इसी अवैध क्रासिंग पर हुई घटना। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें