खेतासराय। क्षेत्र के मनेछा मोड़ के पास रविवार को ट्रक की चपेट में आने से एक युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। घायलावस्था में इलाज के लिए पीएचसी में भर्ती कराया गया। जहां चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया।
मनेछा निवासी दीपक (25) पुत्र राम सनेही क्षेत्र के गुरैनी बाजार में फर्नीचर की दुकान से बाइक से घर लौट रहा था। जैसे ही मनेछा मोड़ के पास पहुंचा तभी जौनपुर से शाहगंज जा रही ट्रक के धक्के से गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलावस्था में इलाज के लिए पीएचसी में लाया गया। जहां चिकित्सकों ने दीपक को मृत घोषित कर दिया। मृतक गुरैनी बाज़ार में फर्नीचर की दुकान पर कारपेंटर का काम करता था। इस बाबत थानाध्यक्ष चंदन कुमार ने बताया की मनेछा में दुर्घटना में मौत की सूचना मिली थी। पुलिस शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। तहरीर मिलने पर मुकदमा दर्ज किया जाएगा।