फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अज्ञात वाहन की टक्कर से बाइक सवार शिक्षक की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
महराजगंज। ग्राम पंचायत सेनपुर कला के चारो गांव निवासी शिक्षक की बाइक किसी वाहन की चपेट में आ गई, जिससे उनकी मौत हो गई।
विज्ञापन

सेनपुर कला के चारो गांव निवासी संजय कुमार यादव उर्फ जयचंद जवाहर लाल (45) नेहरू विद्यालय कटाहित खास मछलीशहर में एक शिक्षक थे। शनिवार की सुबह घर से बाइक लेकर विद्यालय जा रहे थे। जैसे ही वह बदलापुर थाना क्षेत्र के ऊदपुर घाटमपुर के पास पहुंचे तेजीबाजार मार्ग की तरफ से तेज रफ्तार से आ रहे अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दिया। मौके पर मौजूद लोगों ने उन्हें बदलापुर सीएचसी ले गए। जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। वहीं मौत की खबर लगते ही परिजनों में कोहराम मच गया। मृतक के चाचा राजनाथ यादव ने बदलापुर थाने में तहरीर देकर अज्ञात वाहन चालक के खिलाफ तहरीर दी है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें