फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jaunpur News: कार की टक्कर से बाइक सवार सफाईकर्मी की मौत, एक घायल

विज्ञापन
जितेंद्र यादव की फाइल फोटो। धर्मापुर की खबर में
विज्ञापन
धर्मापुर। जौनपुर- केराकत हाईवे पर जफराबाद थाना क्षेत्र के किरतापुर उसरहिया गांव के पास शुक्रवार की रात कार की टक्कर से बाइक सवार सफाईकर्मी की मौके पर मौत हो गई। बाइक पर पीछे बैठा उसका साथी घायल हो गया। उपचार जिला चिकित्सालय में चल रहा है। क्षेत्र के करमही गांव निवासी जितेंद्र यादव गांव के ही अपने मित्र अजय प्रजापति के साथ बाइक से धर्मापुर की तरफ बरात में गया था। बरात से जितेंद्र अपने मित्र के साथ घर लौट रहा था। रात के 11 बजे जैसे ही बाइक सवार जौनपुर-केराकत हाईवे पर किरतापुर उसरहिया गांव के पास पहुंचे तभी विपरीत दिशा से आ रही एक तेज रफ्तार कार ने टक्कर मार दी। घटना के बाद बाइक चला रहे जितेंद्र यादव (35) की मौके पर ही मौत हो गई। बाइक पर पीछे बैठा अजय प्रजापति (26) घायल हो गया। घटना की जानकारी होते ही स्थानीय लोग मौके पर पहुंच गए। टक्कर मारने वाला कार चालक मौके से भाग गया। स्थानीय लोगों ने डाॅयल 112 पर सूचना दी। सूचना मिलने पर थानाध्यक्ष जफराबाद व डाॅयल 112 की पुलिस व परिजन आ गए। पुलिस ने घायल अजय प्रजापति को इलाज के लिए जिला अस्पताल भेजवाया। जितेंद्र यादव के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मृतक जितेंद्र यादव धर्मापुर ब्लॉक क्षेत्र के रायपुर गांव में सफाईकर्मी के पद पर कार्यरत था। मृतक की पत्नी सोनी यादव का रो-रोकर बुरा हाल है। मृतक के दो बेटे हैं। थानाध्यक्ष जफराबाद श्रीप्रकाश शुक्ल ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। परिजनों ने तहरीर दिया है। अज्ञात कार चालक के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर जांच पड़ताल की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें