फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बाइक सवार बदमाशों ने लूटे दो लाख के गहने, तमंचे के बट से फोड़ दिया आभूषण व्यवसायी का सिर

Fri, 07 Aug 2020 10:43 PM IST
विचित्र सिंह अमर उजाला नेटवर्क, जौनपुर
विज्ञापन
demo pic
विज्ञापन

जौनपुर जिले के मुबारकपुर गांव के महावीर बाग के पास शुक्रवार की सुबह करीब साढ़े दस बजे बाइक सवार बदमाशों ने एक आभूषण व्यवसायी को तमंचे के बल पर आतंकित करते हुए दो लाख से अधिक के आभूषण लूटकर फरार हो गए। विरोध करने पर बदमाशों ने तमंचे के बट से प्रहार कर व्यवसायी की सिर फोड़ दिया।

विज्ञापन


सूचना पर पुलिस ने छानबीन की लेकिन बदमाशों का पता नहीं चल सका। पीड़ित की ओर से अज्ञात बदमाशों के खिलाफ थाने में तहरीर दी गई है। मुबारकपुर गांव निवासी राजेश सोनी गांव गांव मे फेरी लगाकर सोने-चांदी के गहने बेचता है। शुक्रवार की सुबह लगभग साढे़ दस बजे वह अपनी बाइक की डिकी में गहनो से भरा थैला रखकर  फेरी पर जाने के लिए निकला था। 

विज्ञापन

वह घर से करीब एक किलोमीटर आगे महावीर बाग के पास पहुंचा था तभी पहले से मौजूद तीन युवकों ने उन्हें रोक लिया। एक बदमाश गहना खरीदने की बात कहकर राजेश से बातचीत करने लगा। तभी उसका दूसरा साथी असलहे की बट से उस पर प्रहार कर दिया। उसका सिर फट गया। तभी बदमाश उसकी डिकी से गहनों से भरा थैला निकाल लिया। तीनों बदमाश अपाचे बाइक पर सवार होकर पूराअंधरी गांव के रास्ते फरार हो गए।

पीड़ित  के मुताबिक थैले में रखा लगभग 50 ग्राम सोने के गहने और चांदी के जेवर थे जिसकी कीमत दो लाख से अधिक है। सीओ शाहगंज जितेंद्र दुबे का कहना है कि  पीड़ित की तहरीर पर पुलिस बदमाशों की छानबीन कर रही है। शीघ्र ही बदमाशों का पता लगाकर उन्हें गिरफ्तार करने के लिए खुटहन पुलिस को निर्देश दिया गया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें