वह घर से करीब एक किलोमीटर आगे महावीर बाग के पास पहुंचा था तभी पहले से मौजूद तीन युवकों ने उन्हें रोक लिया। एक बदमाश गहना खरीदने की बात कहकर राजेश से बातचीत करने लगा। तभी उसका दूसरा साथी असलहे की बट से उस पर प्रहार कर दिया। उसका सिर फट गया। तभी बदमाश उसकी डिकी से गहनों से भरा थैला निकाल लिया। तीनों बदमाश अपाचे बाइक पर सवार होकर पूराअंधरी गांव के रास्ते फरार हो गए।
पीड़ित के मुताबिक थैले में रखा लगभग 50 ग्राम सोने के गहने और चांदी के जेवर थे जिसकी कीमत दो लाख से अधिक है। सीओ शाहगंज जितेंद्र दुबे का कहना है कि पीड़ित की तहरीर पर पुलिस बदमाशों की छानबीन कर रही है। शीघ्र ही बदमाशों का पता लगाकर उन्हें गिरफ्तार करने के लिए खुटहन पुलिस को निर्देश दिया गया है।