जौनपुर। शहर के सिटी स्टेशन ओवरब्रिज के पास शुक्रवार को 40 वर्षीय युवक की गर्दन चीनी मांझे से कट गई। उसे एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया। शाम को उपचार के बाद छुट्टी मिल गई।
चांदपुर निवासी यशवंत यादव बाइक से जौनपुर गया था। लौटते समय पुल पर तेज धार वाले मांझे ने युवक की गर्दन को काट दिया। कटते ही वह संतुलन खो बैठा और बाइक समेत सड़क पर गिर पड़ा। घटना के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। स्थानीय लोगों ने तत्परता दिखाते हुए घायल युवक जसवंत को उठाकर पास के एक निजी अस्पताल पहुंचाया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद हालत गंभीर देखते हुए जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया।