फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jaunpur News: सड़क दुर्घटना में बाइक सवार की मौत, युवक घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
सिंगरामऊ थाना क्षेत्र के पहितियापुर में स्थित राष्ट्रीय राजमार्ग 56 पर बृहस्पतिवार की रात करीब आठ बजे अज्ञात वाहन की चपेट में आने से एक बाइक सवार की मौत हो गई। बाइक पर बैठा युवक गंभीर रूप से घायल हो गया।
विज्ञापन


ढेमा गांव निवासी बृजेश शर्मा (25) और गांव के ही निवासी विपिन विश्वकर्मा (27) बाइक से सिंगरामऊ गए थे। दोनों बाइक सवार वापस बाइक से घर लौट रहे थे।
स्थानीय लोगों के अनुसार बाइक सवार इच्छा पूर्ति हनुमान मंदिर के पास जैसे ही पहुंचे थे तभी सामने से आ रहे अज्ञात वाहन की चपेट में आ गए। मौके पर ही बृजेश की मौत हो गई। विपिन घायल हो गए। प्रभारी थानाध्यक्ष राजेंद्र प्रसाद ने बताया कि शव को कब्जे में ले लिया है। परिजनों को सूचना दे दी गई है। आवश्यक कार्यवाही की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें