फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सड़क हादसे में बाइक सवार की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
जौनपुर-प्रयागराज मार्ग पर बक्शा थाना क्षेत्र के फतेहगंज बाजार के पास मंगलवार की देर रात अज्ञात वाहन की चपेट में आने से बाइक सवार युवक की मौत हो गई। बक्शा पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
विज्ञापन

सिकरारा थाना क्षेत्र के कुरनी समाधगंज निवासी चंदन सिंह (40) बाइक से जौनपुर गए थे। रात करीब नौ बजे घर लौटते समय फतेहगंज बाजार के पास अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दिया। सड़क पर गिरे चंदन के सिर में गंभीर चोटें आईं। मौके पर ही उनकी मौत हो गई। घटनास्थल पर पहुंचे आसपास के लोगों ने सूचना पुलिस को दी। बक्शा पुलिस ने मौके पर पहुंचकर युवक के पास मिले मोबाइल के नंबरों पर संपर्क किया तो उसकी शिनाख्त हुई। एसओ विनोद सिंह ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। वाहन की पहचान नहीं हो पाई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें