फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jaunpur News: गोवंश से टकराए बाइक सवार की मौत, दूसरा घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
मछलीशहर। तिलोरा बाजार के पास मंगलवार की देर शाम गोवंश से टकराकर बाइक सवार एक युवक की मौत हो गई। दूसरा गंभीर रूप से घायल हो गया। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
विज्ञापन


प्रभारी निरीक्षक विनीत राय ने बताया कि करियांव गांव निवासी राजेश गौतम (55) और साहुल नाथ (56) किसी काम से मछलीशहर बाजार आए थे। दोनों मंगलवार की शाम बाइक से करियांव लौट रहे थे। रास्ते में तिलोरा बाजार के पास उनकी बाइक के सामने अचानक गोवंश आकर टकरा गई। इससे बाइक अनियंत्रित होकर गिर गई। उन्होंने बताया कि हादसे में गंभीर रूप से घायल दोनों लोगों को एंबुलेंस से सीएचसी मछलीशहर भेजा गया। जहां डॉक्टरों ने राजेश गौतम को मृत घोषित कर दिया। दूसरे घायल साहुल नाथ को जिला अस्पताल रेफर किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें