फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हादसे में महिला की मौत बाइक सवार घायल 

Sun, 29 Jan 2017 01:19 AM IST
jaunpur
विज्ञापन
सुंदरनगर के धनोटू में सड़क हादसे के उपरांत सड़क में पड़ा शव व स्कूटी। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
गौराबादशाहपुर थाना क्षेत्र के प्रसाद तिराहे के निकट शनिवार को ट्रक की चपेट में आने से बाइक सवार महिला की मौत हो गई जबकि बाइक चला रहा युवक घायल हो गया। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
विज्ञापन


आजमगढ़ के बरदह थाना क्षेत्र के पसिका निवासी रामरतन मौर्य की पत्नी संगीता मौर्या 36 अपने परिवार के राजेंद्र मौर्या के साथ बाइक से जौनपुर जा रही थी। प्रसाद इंजीनियरिंग कॉलेज के पास सामने से जा रही पिकअप गाड़ी को ओवरटेक करने के प्रयास में बाइक ट्रक की चपेट में आ गई।

बाईक के पीछे बैठी संगीता धक्का लगते ही सड़क पर गिर पड़ी और ट्रक का पहिया उनके ऊपर से गुजर गया। मौके पर ही उनकी मौत हो गई। जबकि बाइक चला रहे राजेंद्र मामूली रूप से चुटहिल हो गए। हादसे के बाद चालक ट्रक समेत फरार हो गया। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें