गौराबादशाहपुर। क्षेत्र के चोरसंड लीलहा नहर पुलिया से टकराकर तेज रफ्तार बाइक सवार घायल हो गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायल को इलाज के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया। आजमगढ़ जिले के बरदह थाना क्षेत्र के बकेश गांव निवासी रोहित यादव (26) बाइक से अपने घर बकेश से जौनपुर की तरफ जा रहे थे। बाइक अनियंत्रित होकर नहर की पुलिया से टकरा गई। इससे रोहित गंभीर रूप से घायल हो गया।