फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डंफर की चपेट में आई बाइक सवार, एक की मौत, दो घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
स्थानीय कोतवाली क्षेत्र के पाली गुतवन मोड़ के पास बुधवार की देर शाम बाइक पर सवार तीन युवक तेज रफ्तार डंपर की चपेट में आ गए। हादसे में बाइक चला रहे युवक की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि दोनों युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। जिन्हें इलाज हेतु सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया। बाइक पर बैठे कि सी भी युवक ने हेलमेट नहीं पहना था।
विज्ञापन

राजू गौतम (42) चुटका सेहरा थाना रामपुर अपने साथ राजेश गौतम (43) और शिवम गौतम (15) दोनों निवासी गोठांव थाना रामपुर के साथ एक वैवाहिक कार्यक्रम में शामिल होकर जौनपुर की तरफ से वापस बाइक द्वारा अपने घर लौट रहा था। वह जैसे ही पाली गुतवन मोड़ के पास पहुंचे थे कि पीछे की तरफ से आ रही तेज रफ्तार डंपर की चपेट में आ गए। बाइक चला रहे राजू गौतम की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि राजेश और शिवम गंभीर रूप से घायल हो गए। जिन्हें इलाज हेतु सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया। प्रभारी निरीक्षक मुन्ना राम ने बताया कि शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया। डंपर और उसके चालक की तलाश की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें