फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सड़क हादसों में बाइक सवार की मौत, दिव्यांग समेत दो घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
जौनपुर। जिले के अलग-अलग क्षेत्रों में हुए सड़क हादसों में बाइक सवार युवक की मौत हो गई। दिव्यांग समेत दो लोग घायल हुए। उन्हें नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
विज्ञापन

खुटहन थाना क्षेत्र के रसूलपुर गांव निवासी रवि मौर्य (20) गांव निवासी अपने साथ फय्याज (18) के साथ बाइक से खुटहन की ओर जा रहे थे। खुटहन चौराहे पर विपरीत दिशा से आ रही बोलेरो ने बाइक में टक्कर मार दी। हादसे में दोनों बाइक सवार गंभीर रुप से घायल हुए। उन्हें आसपास के लोगों ने जिला अस्पताल पहुंचाया, जहां हालत गंभीर देख डॉक्टरों ने रवि को वाराणसी रेफर कर दिया। रास्ते में ही रवि की मौत हो गई। फय्याज का जिला अस्पताल में उपचार चल रहा है। उधर, मछलीशहर कोतवाली क्षेत्र के श्रीनेतगंज बाजार में जौनपुर-रायबरेली पर बाइक की चपेट में आने से दिव्यांग घायल हो गया। खजुरहट गांव निवासी राजेश कुमार पटेल का पुत्र सूरज (12) बाजार से अपनी ट्राई साइकिल से घर लौट रहा था। इसी बीच खाखोपुर बाजार की तरफ से घिसुआ खुर्द गांव निवासी बाइक सवार ने पीछे से ट्राई साइकिल में टक्कर मार दी। दिव्यांग गंभीर रुप से घायल हुआ। एसआई विजय कुमार ने दोनों को सीएचसी में भर्ती कराया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें