खेतासराय। क्षेत्र के गोरारी रानीमऊ मार्ग पर अनियंत्रित बाइक से गिरकर एक युवक की मौत हो गई जबकि दूसरा गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल युवक को इलाज के लिए जिला अस्पताल रेफर कर दिया।
नगर के डोभी वार्ड निवासी अदनान (20) पुत्र अंसार अपने खाला के लड़के मोतबर (19) के साथ एक ही बाइक पर रानीमऊ मार्ग की तरफ जा रहे था। इसी मार्ग पर सड़क के किनारे राम आशीष मौर्य के मकान के पास उसकी बाइक अनियंत्रित होकर हौदी से टकरा गई। टक्कर से दोनों युवक बुरी तरह घायल हो कर बेहोश हो गए। गंभीर रूप से घायल की अदनान (20 ) को जिला अस्पताल ले जाते समय रास्ते में मौत हो गई। जबकि गंभीर रूप से घायल मोतबर (19) को बीएचयू रेफर कर दिया गया। अदनान के शव को कब्जे में लेकर पुलिस पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।