क्षेत्र के कुकुहा मोड़ आजमगढ़ जौनपुर बाईपास मार्ग पर अज्ञात वाहन की चपेट में आने से बाइक सवार की मौत हो गई। आजमगढ़ जनपद के बरदह थाना क्षेत्र के रवनिया गांव निवासी नीला राजभर (26) किसी काम से जौनपुर गया था। बुधवार की दोपहर घर वापस आते समय अज्ञात वाहन ने बाइक में टक्कर मार दी थी। थानाध्यक्ष राजा राम द्विवेदी ने बताया कि कार्रवाई की जा रही है।