फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दुर्घटना में बाइक सवार युवक की मौत---

विज्ञापन
विज्ञापन
जफराबाद। लाइनबाजार क्षेत्र के जगदीशपुर रेलवे क्रासिंग के पास शनिवार की देर रात सड़क दुर्घटना में एक युवक की मौत हो गई। परिवार के लोगों के मुताबिक रक्षाबंधन पर मिली छुट्टी पर वह गाजीपुर से ड्यूटी कर घर आ रहे थे। जलालपुर क्षेत्र के सादीपुर गांव निवासी विजय कुमार सिंह (43) पुत्र स्व. रमाशंकर सिंह गाजीपुर में किसी कोरियर कम्पनी में काम करता था। वह रक्षाबंधन के पर्व पर बाइक से घर आ रहा था। रेलवे क्रासिंग के पास वह जब पहुंचा था तभी उसको किसी वाहन ने टक्कर मार दिया। जिससे विजय कुमार सिंह की मौके पर ही मौत हो गई। घटना के बाद गस्त कर रही पुलिस टीम मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने युवक के पास से मिले कागजात से उसके बारे में जानकारी किया। फिर परिजनों को घटना की सूचना दी। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मृतक के एक पुत्र तथा एक पुत्री है। परिवार में कोहराम मचा हुआ है। मृतक हेलमेट लगाए हुए था। इस संबंध में थानाध्यक्ष रमेश यादव का कहना है कि शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्मट के लिए भेज दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें