फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सड़क हादसे में बाइक सवार युवक की मौत, साथी घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
जौनपुर। लाइनबाजार थाना क्षेत्र के रसैना के पास शुक्रवार की शाम ट्रक की चपेट में आने से बाइक सवार युवक की मौत हो गई। जबकि बाइक पर पीछे बैठा उसका साथी घायल हो गया। घायल युवक को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
विज्ञापन

सरायख्वाजा थाना क्षेत्र के कोरापट्टी गांव निवासी रामकिशुन का 24 वर्षीय पुत्र आशीष अपने साथी हरदीपुर निवासी राहुल निषाद(23) पुत्र सतई के साथ किसी रिश्तेदार के घर गृह प्रवेश में शामिल होने के लिए रामदयालगंज जा रहे थे। बाइक आशीष चला रहा था। वह हेलमेट नहीं पहना था। वे लाइनबाजार थाना क्षेत्र के रसैना के पास पहुंचे थे तभी उसी दिशा में जा रहे ट्रक(कंटेनर) की चपेट में आ गए। आशीष के सिर में गंभीर चोट आने से मौके पर ही उसकी मौत हो गई। जबकि पीछे बैठा उसका साथी राहुल घायल हो गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायल को अस्पताल पहुंचाया और शव को कब्जे में ले लिया। प्रभारी निरीक्षक दिनेश प्रकाश पांडेय ने बताया कि चालक समेत कंटेनर को कब्जे में ले लिया गया है। हादसे की खबर मिलते ही परिवार के लोग भी पहुंच गए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें