फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बोलेरो की टक्कर से बाइक सवार की मौत, चालक गंभीर

विज्ञापन
विज्ञापन
सिकरारा। जौनपुर-प्रयागराज हाईवे पर लाला बाजार स्थित यूबीआई शाखा के पास शुक्रवार को बोलेरो व बाइक आमने सामने हुई टक्कर में मौके पर ही बाइक सवार की मौत हो गई, जबकि बाइक चालक की हालत गंभीर बनी हुई है।
विज्ञापन

रीठी गडरहा घाट निवासी राजेंद्र कुमार गौतम (65) गांव के ही बबलू गौतम (35) के साथ बाइक से एक रिश्तेदार के दाह संस्कार में शामिल होकर रामघाट से वापस घर जा रहे थे। दोपहर बाद लगभग तीन बजे दोनों लालाबाजार पहुंचे थे, तभी मछलीशहर की तरफ से आ रही बोलेरो अनियंत्रित होकर बाइक से भिड़ गई। इससे दोनों गंभीर रूप से घायल होकर सड़क पर जा गिरे। इससे घायल राजेंद्र कुमार गौतम की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि घायल बाइक चालक बबलू गौतम को पुलिस ने एंबुलेंस से जिला अस्पताल भेज दिया। जहां उसकी हालत गंभीर बनी हुई है। थानाध्यक्ष विवेक तिवारी ने बताया कि मृतक के परिजनों को सूचित कर शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है साथ ही साथ बोलेरो का पीछा कर कब्जे में ले लिया गया है जब कि चालक गाड़ी छोड़ कर फरार हो गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें