फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jaunpur News: पिकअप की टक्कर से बाइक सवार युवक की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
कोतवाली क्षेत्र के मधुबन गांव के पास बुधवार की देर शाम पिकअप की टक्कर से बाइक सवार युवक की मौत हो गई। वहीं उसकी बहन, भांजी और वृद्धा घायल हो गई। उपचार के लिए उन्हें दुद्धी सीएचसी पहुंचाया गया। हादसे वाली बाइक पर भाई-बहन सहित चार लोग सवार थे। बताते हैं कि बभनी थाना क्षेत्र के कोंगा गांव निवासी सकुंती (32) पत्नी कमलेश अपने डेढ़ वर्षीय बेटी राधा व भाई संजय (30) निवासी कामेश्वर नगर छतीसगढ़ के साथ बाइक से रानीताली गांव गई थी। उनके साथ रिश्ते में दादी लगने वाली सुकनी (62) निवासी नगवां भी थीं। बताया जाता है कि रानीताली में सकुंती ने अपनी बेटी की ओझाई करवाया। इसके बाद देर शाम साढ़े सात बजे के करीब सभी बाइक से वापस लौटने लगे। नौडीहा-लिलासी मार्ग पर मधुबन गांव के पास पिकअप ने बाइक में टक्कर मार दी। इस हादसे में संजय की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि मां-बेटी और वृद्धा घायल हो गई। राहगीरों की मदद से उन्हें सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया गया। सीओ राजेश राय ने बताया कि परिजनों से घटना की जानकारी ली गई है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें