फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jaunpur News: कोहरे में पेड़ से टकराए बाइक सवार की मौत, कार पलटी

विज्ञापन
कोहरा में पेड़ से टकराकर क्षतिग्रस्त हुई बाइक। संवाद
विज्ञापन
जौनपुर। ठंड और कोहरा जानलेवा बनने लगा है। हल्की सी लापरवाही करने पर लोग सर्दी-जुखाम से पीड़ित हो जा रहे हैं। पछुआ हवा, गलन और कोहरा के कारण शुक्रवार की रात चंदवक थानाक्षेत्र के जमुनीबारी के समीप चंदवक-गाजीपुर मार्ग पर बाइक सवार दो युवक पेड़ से टकरा गए। इसमें एक की मौत हो गई। वहीं, शहर कोतवाली क्षेत्र के पॉलिटेक्निक चौराहे से वाजिदपुर मार्ग पर कार पलट गई। हालांकि कार सवार बाल-बाल बच गए। करीब 10 दिन से ठंड और कोहरा के कारण लोगों की मुश्किलें बढ़ गई हैं। शुक्रवार की रात 8 बजे ठिठुरन और कोहरे के कारण बाहर निकलना मुश्किल हो गया था। शनिवार को दिनभर लोग ठंड से ठिठुरते रहे। मौसम विभाग के अनुसार दृश्यता करीब 20 मीटर रही। सड़कों पर वाहन रेंगते रहे। वाहन शाम चार बजे तक सूर्यदेव के दर्शन नहीं हुए। दिनभर बाजार और सड़कों पर लोगों की आवाजाही कम रही। अधिकतम तापमान 20 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 10 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। ठंड के कारण बस पड़ाव और रेलवे स्टेशन पर यात्री परेशान दिखे। शनिवार को शहर से लेकर ग्रामीण इलाकों तक ठंड का असर दिखा। दिनभर गलन ऐसी रही कि लोग घरों में ठिठुरते रहे। पशुपालकों के सामने विकट स्थिति पैदा हो गई है। वाहन चालकों को लाइट जलाकर चलना पड़ रहा था। सड़कों पर आवाजाही कम रही। कड़ाके की ठंड से बचने के लिए लोगों को अलाव का सहारा लेना पड़ा। बाजारों में कारोबार प्रभावित रहा और सड़कों पर सन्नाटा पसरा रहा। तापमान में लगातार गिरावट और घने कोहरे के कारण फसलों में पाला लगने की आशंका बढ़ गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें