फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jaunpur News: विद्युत पोल से टकराकर बाइक सवार युवक की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
सरायख्वाजा थाना क्षेत्र के जंगीपुर कला गांव के नहर के पास शनिवार की रात विद्युत पोल से टकराकर एक 20 वर्षीय युवक की मौत हो गई। सुबह शौच के लिए गए लोगों ने जब शव को देखा तो लोगों ने इसकी सूचना पुलिस को दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। जानकारी होने पर घर पर मातम छा गया।
विज्ञापन

सरायख्वाजा थाना क्षेत्र के जंगीपुर कला निवासी अनुज यादव (20) शनिवार की रात एक बजे घर से बाइक से कही जा रहा था। जब वह जंगीपुर कला नहर के पास पहुंचा, तभी बाइक अनियंत्रित होने के कारण विद्युत पोल से टकरा गई, जहां पर उसकी मौत हो गई। वह क्षेत्र के एक काॅलेज में इंटरमीडिएट का छात्र था। सुबह आसपास के लोग जब शौच के लिए निकले तो उन्होंने अनुज के शव को देखकर पुलिस को सूचित किया। अनुज तीन भाइयों में सबसे छोटा था। इसकी दो बहनें भी हैं। पिता रामअजोर मुंबई में रहकर ऑटो रिक्शा चलाते हैं। सरायख्वाजा थाना के प्रभारी निरीक्षक सतीश सिंह ने बताया कि शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें