करंजाकला। सराय ख्वाजा थाना क्षेत्र के कुतुपुर के पास ट्रक की चपेट में आने से बाइक सवार व्यक्ति की मौके पर ही मौत हो गई। कोतवाल अवनीश कुमार राय ने बताया कि शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है अज्ञात ट्रक चालक के खिलाफ केस दर्ज कर लिया गया है।
क्षेत्र के मनीया गांव निवासी अबरार (48) रविवार को सुबह बाइक से इंजन बनवाने के लिए जौनपुर शहर गए थे। वापस शहर से घर लौट रहे थे। तभी कूतुपुर के पास स्थित कीर्ति कुंज के पास तेज रफ्तार ट्रक की टक्कर से अबरार की मौके पर मौत हो गई। जब तक लोग कुछ कर पाते चालक ट्रक छोड़ कर भाग गया।