फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ट्रक की चपेट में आने से बाइक सवार युवक की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
मड़ियाहूं। कोतवाली क्षेत्र के उंचनी कलां गांव के पास बुधवार की शाम मड़ियाहूं-जौनपुर मार्ग पर ट्रक की चपेट में आने से बाइक सवार युवक की मौत हो गई। दूसरी बाइक पर सवार दो लोग गंभीर रुप से जख्मी हुआ है। पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
विज्ञापन

क्षेत्र के पाली गांव निवासी अनिल विश्वकर्मा (35) मड़ियाहूं से जौनपुर की ओर जा रहे थे। उंचनी कला गांव के ट्रक को ओवरटेक करने की कोशिश में पीछे से आ रही बाइक से टक्कर हो गई। अनिल अपनी बाइक समेत ट्रक के नीचे आ गए। सिर में गंभीर चोट आने से मौके पर ही उनकी मौत हो गई। वहीं दूसरी बाइक पर सवार बदौवा गांव निवासी दाढ़ी यादव (50) और बासदेव पट्टी रमाकांत दुबे (45) गंभीर रुप से जख्मी हुए। मौके पर पहुंची पुलिस ने दोनों को जिला अस्पताल पहुंचाया। हादसे के बाद चालक ट्रक लेकर फरार हो गया। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें