जौनपुर। बक्शा। क्षेत्र के जौनपुर-रायबरेली मार्ग पर डीहजहनिया गांव के पास मंगलवार की रात्रि पेट्रोल भरवाकर निकल रहे युवक को सामने से आ रही बोलेरो से धक्का मार दिया। घटना के बाद भाग रही बोलेरो में फंसा बाइक सवार एक युवक को करीब एक किलोमीटर दूर ले जाकर छोड़ा। जिससे युवक की घटना स्थल पर ही मौत हो गई। बाइक सवार दूसरा युवक घायल हो गया। सरायख्वाजा थाना क्षेत्र के मोलनापुर गांव निवासी रमेश यादव (36) अपने साथ जफराबाद थाना क्षेत्र के किरतापुर गांव निवासी अनिल कुमार (25) विश्वकर्मा के साथ किसी काम से फतेहगंज की तरफ गया था। डीहजह्निया गांव के पास स्थित पेट्रोल पंप से बाइक में पेट्रोल भरवाकर रमेश जैसे ही हाइवे पर पहुंचा जौनपुर से प्रयागराज की तरफ जा रही बोलेरो की टक्कर हो गई। टक्कर होते ही पीछे बैठा अनिल विश्वकर्मा घायल हो सड़क पर गिर गया। जबकि रमेश यादव बोलेरो में बुरी तरफ फंस गया। बोलेरो चालक वाहन लेकर करीब एक किलोमीटर दूर भाग निकला। उसी दौरान पीछे से पहुंचे अन्य वाहन स्वामियों को आता देख बोलेरो चालक फरार हो गए। सूचना पर पहुँची पुलिस ने बाइक सवार दोनों घायलों को जिला अस्पताल भेज दिया। जहां चिकित्सकों ने रमेश को मृत घोषित कर दिया। मृतक के परिजनों ने थाने पहुंच बोलेरो चालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया।