फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ट्रक की चपेट में आने से बाइक सवार की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
मुफ्तीगंज। स्थानीय बाजार से घर जाते समय बेेकाबू ट्रक की चपेट में आने से बाइक सवार की मौत हो गई। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। हादसे के बाद ट्रक चालक फरार हो गया। पुलिस उसकी तलाश कर रही है।
विज्ञापन

गौराबादशाहपुर थाना क्षेत्र के सकरा रामपुर गांव निवासी रामसमुझ चौहान (40) किसी काम से मुफ्तीगंज स्थित एसबीआई शाखा आए थे। वापस घर जाते समय मुफ्तीगंज बाजार में विपरीत दिशा से आ रही ट्रक की चपेट आ गए। आसपास के लोगों की मदद से घायल को सीएचसी मुफ्तीगंज पहुंचाया गया, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। मृतक के परिजनों ने ट्रक चालक के खिलाफ तहरीर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें