फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jaunpur News: ट्रक की चपेट में आने बाइक सवार की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
मल्हनी। सरायख्वाजा थाना क्षेत्र के कुतुबपुर बाजार के समीप बुधवार रात करीब 9 बजे ट्रक की चपेट में आने से बाइक सवार की दर्दनाक मौत हो गई। पुलिस ट्रक को कब्जे में लेकर विधिक कार्रवाई में जुट गई। सरायख्वाजा के सुल्तानपुर निवासी मनोज चौहान (45) अल्युमिनियम का दरवाजा खिड़की बनाने का कारोबार करता था। रोज की तरह बुधवार शाम को काम खत्म करके लुंबिनी दुद्धी मार्ग होते हुए जब वह घर के लिए निकला। इसी दौरान जब वह मोटरसाइकिल से कुत्तुपुर बाजार के समीप पहुंचा तभी शाहगंज के तरफ से आ रही एक अनियंत्रित ट्रक की चपेट में आ गया और घटनास्थल पर ही उसकी मौत हो गई। घटना होते देख आसपास के लोगों ने मौके पर पहुंचकर ट्रक को रोक लिया और घटना की जानकारी स्थानी पुलिस की दी सूचना मिलते ही पुलिस ने मौके पर पहुंचकर ट्रक को कब्जे में ले लिया थाना प्रभारी विनय प्रकाश सिंह ने बताया कि ट्रक को कब्जे में लिया गया है विधिक कार्रवाई की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें