फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jaunpur News: टूरिस्ट बस की चपेट में आकर बाइक सवार की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
गौसपुर बाजार में मंगलवार की शाम एक टूरिस्ट बस की चपेट में आकर बाइक सवार युवक की मौत हो गई। मौके पर पहुंचे थानाध्यक्ष योगेंद्र कुमार सिंह ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया। घटना के बाद बस चालक बस छोड़कर फरार हो गया। पुलिस ने बस को कब्जे में ले लिया।
विज्ञापन

सरपतहा थाना क्षेत्र के ऊसरगांव निवासी 26 वर्षीय शैलेष कुमार गौतम बाइक से जौनपुर शहर गए थे। वहां से वापस शाम को घर आ रहे थे। गौसपुर बाजार में सामने से आ रही टूरिस्ट बस की चपेट में आने से उनकी मौत हो गई। घटना के बाद मौके पर भीड़ जुट गई। उधर, घटना की जानकारी मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें