फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jaunpur News: डंपर की चपेट में आकर बाइक सवार युवक की मौत

विज्ञापन
मुंगराबादशाहपुर। सड़क दुर्घटना में मृत देवेन्द्र सिंह उर्फ देव ठाकुर की फाइल फोटो। स्रोत-परिजन - फोटो : भरतपुर गांव के लिए चिह्नित जमीन की पैमाइश करती टीम।
विज्ञापन
मुंगराबादशाहपुर। जौनपुर-रायबरेली हाईवे पर सतहरिया पुलिस चौकी के सामने सड़क हादसे में पंवारा थानाक्षेत्र के सरांवा गांव निवासी बाइक सवार देवेंद्र सिंह (40) पुत्र शिव लगन सिंह की मौत हो गई। घटना बुधवार की रात करीब 12 बजे की है। एक तेज रफ्तार डंपर ने बाइक सवार को चपेट में ले लिया। टक्कर इतनी जोरदार थी कि युवक ने मौके पर ही दम तोड़ दिया। पंवारा थानाक्षेत्र के सरांवा गांव निवासी देवेंद्र सिंह एक ट्रांसपोर्ट कंपनी में नौकरी करते थे। रोज की तरह वह काम खत्म कर बाइक से रात में अपने घर सरांवा लौट रहे थे। इसी दौरान सतहरिया चौकी के सामने से आ रही तेज रफ्तार डंपर ने उनकी बाइक को टक्कर मार दी और भागने के चक्कर में देवेंद्र सिंह को रौंदते हुए भाग गया। आसपास मौजूद लोगों ने पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंचे चौकी इंचार्ज गंगा सागर मिश्रा ने शव को कब्जे में ले लिया। मृतक अपने पीछे पत्नी और दो छोटे बेटों को छोड़ गए हैं। थानाध्यक्ष मिथिलेश कुमार तिवारी ने बताया कि सतहरिया चौकी इंचार्ज गंगा सागर मिश्रा ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। डंपर चालक की पहचान के लिए सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली जा रही है। जल्द ही आरोपी चालक को गिरफ्तार किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें